श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, इलाके में पिछले कई दिन से धूप खिलने के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर कोहरे का पहरा रहा। शहर के मुख्य रास्तों पर कोहरे ने लोगों को खूब परेशान किया। सड़कों पर वाहन चालक बेहद धीमी गति से चलते दिखे वहीं दूध और सब्जी विक्रेताओं के लिए तो सुबह सड़कों पर कुछ दूरी पर ही देख पाना संभव नहीं था। शहर के सुखाड़िया सर्किल, मीरा चौक, रवींद्र पथ, बीरबल चौक और कई अन्य प्रमुख रास्तों पर निकले लोग कोहरे से परेशान होते दिखे। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में भी कोहरे का असर रहा।
मौसम में अचानक यह बदलाव दिन में बढ़े टेंप्रेचर के कारण हुआ है। कुछ दिन पहले जहां दिन और रात के टेंप्रेचर में डिफरेंस बेहद कम रहता था। वहीं पिछले कुछ दिन से इलाके में खिल रही धूप से दिन और रात के तापमान में बढ़े अंतर ने नमी बढ़ा दी और इसी का असर सुबह कोहरे के रूप में सामने आया। सोमवार शाम मैक्सिमम टेंप्रेचर 24.4 डिग्री सेल्सियस तथा मिनिमम टेंप्रेचर 5.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी दोनों टेंप्रेचर में 18.6 डिग्री सेल्सियस के डिफरेंस से नमी बढ़ी और कोहरा हो गया।
वेदर एक्सपर्ट बताते हैं कि अगले चार-पांच दिन तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं। इस दौरान सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ ताे होगा लेकिन कोहरा लगातार असर दिखाएगा। सुबह और देर रात कोहरे का असर दिखेगा। दिन में मौसम साफ रहने से कुछ राहत की संभावना नजर आती है।
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!