Samachar Nama
×

अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कायड़ विश्रामस्थली का संयुक्त निरीक्षण

अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कायड़ विश्रामस्थली का संयुक्त निरीक्षण

28 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम स्थल कायड़ विश्रामस्थली पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह, आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने मंच निर्माण, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग प्लान, सुरक्षा घेरा, वीवीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा के साथ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

Share this story

Tags