जयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ दिखा शानदार अंदाज; जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुधवार को जयपुर पहुंचीं। वह शहर में आयोजित एक खास इवेंट में शामिल होने के लिए जयपुर आई हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही फैंस की नजर अभिनेत्री पर पड़ी, उनके साथ फोटो लेने की होड़ लग गई। जयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय निधि अग्रवाल का सामना कुछ ऐसे प्रशंसकों से हुआ, जो शहर के मशहूर रामबाग पैलेस में आयोजित होने वाली एक रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। फैंस ने अभिनेत्री को देखते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई।
फैंस को नहीं किया निराश
अचानक एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ देखकर निधि ने बेहद सहज अंदाज में उनका अभिवादन किया। फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उन्होंने अपने बाउंसर्स से कुछ दूरी बनाई और प्रशंसकों के बीच जाकर उनके साथ फोटो क्लिक कराईं। निधि का यह अंदाज देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने भी अभिनेत्री के इस व्यवहार को पसंद किया। सेलिब्रिटी होने के बावजूद फैंस के साथ उनका सहज और विनम्र रवैया चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंदाज
निधि के फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं। इनमें अभिनेत्री अपने प्रशंसकों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं। अचानक एयरपोर्ट पर मिले फैंस को उन्होंने समय दिया और किसी को भी निराश नहीं किया।निधि अग्रवाल के इस व्यवहार ने एक बार फिर दिखाया कि वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ाव को लेकर कितनी सहज हैं। उनके इस अंदाज की फैंस ने जमकर तारीफ की।
इवेंट के लिए हुईं रवाना
फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के बाद निधि अग्रवाल एयरपोर्ट से अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। जयपुर में उनके आने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।निधि अग्रवाल ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है और अपनी एक्टिंग व ग्लैमरस अंदाज के चलते बड़ी संख्या में प्रशंसक बनाए हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खासा पसंद आया।

