Samachar Nama
×

उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हादसा, फुटेज में जाने पटाखा फोड़ते समय युवक की मौत

उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हादसा, फुटेज में जाने पटाखा फोड़ते समय युवक की मौत

राजस्थान के उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिनी स्टील गन से पटाखा चलाते वक्त युवक की गर्दन में गंभीर चोट लग गई। घायल युवक को परिजन और समाज के लोग तत्काल एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेमपुरा चौराहा पर हुआ। मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद अनवर, निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान युवक पटाखा फोड़ रहा था।

गन का ढक्कन खुलकर गर्दन पर लगा

पुलिस के अनुसार, युवक मिनी स्टील गन में ‘आलू बम’ नाम का पटाखा रखकर उसे फोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक गन का ढक्कन खुल गया और तेजी से युवक की गर्दन पर जा लगा। चोट लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन और समाज के ग उसे तुरंत उपचार के लिए एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

श्वास नली और भोजन नली फटने से गंभीर चोट

प्रतापनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ASI सूरजमल मीणा ने बताया कि पटाखे चलाते समय हुए हादसे में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट लगी थी।पुलिस के मुताबिक, चोट इतनी गंभीर थी कि युवक की श्वास नली और भोजन नली फट गई, जिसके कारण काफी खून बह गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस अब हादसे के कारणों और पटाखा चलाने के दौरान इस्तेमाल किए गए उपकरण की जांच कर रही है।ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। युवक की मौत की खबर के बाद परिवार और समाज के लोगों में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this story

Tags