‘आखिरी पास्ता ऑन जयपुर का रास्ता’, वीडियो में देंखे एयरपोर्ट पर चंकी पांडे का मजेदार अंदाज; डांडिया इवेंट में होंगे शामिल
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में नजर आए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म ‘हाउसफुल’ के लोकप्रिय किरदार ‘आखिरी पास्ता’ का जिक्र करते हुए कहा, “आखिरी पास्ता ऑन जयपुर का रास्ता।” उनका यह मजेदार अंदाज सुनकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। चंकी पांडे अजमेर में आयोजित होने वाले डांडिया इवेंट में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मा से अजमेर के लिए रवाना हो गए।
‘आखिरी पास्ता’ के अंदाज में दिखे चंकी पांडे
चंकी पांडे अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया बातचीत के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘हाउसफुल’ में उनके ‘आखिरी पास्ता’ किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जयपुर एयरपोर्ट पर भी उन्होंने इसी किरदार का अंदाज दिखाया।एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका डायलॉग चर्चा का विषय बन गया। उनके इस मजाकिया अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और माहौल खुशनुमा हो गया।
जयपुर में पैपराजी को देखकर कही मजेदार बात
एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देखकर भी चंकी पांडे ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जयपुर में भी पैप्स हैं, यह तो खुशी की बात है।”इस पर वहां मौजूद आयोजकों ने कहा कि अब तो हर जगह पैपराजी नजर आने लगे हैं और यह अच्छी बात है। चंकी पांडे की इस बातचीत ने उनके हल्के-फुल्के और मिलनसार स्वभाव की झलक दिखाई।
अजमेर के डांडिया इवेंट में होंगे शामिल
चंकी पांडे अजमेर में होने वाले डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वह सड़क रास्ते से अजमेर के लिए रवाना हो गए।उनके आगमन को लेकर आयोजकों में उत्साह नजर आया। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी वाले ऐसे कार्यक्रमों में संगीत, डांस और मनोरंजन का खास आकर्षण रहता है।

