झालाना लेपर्ड रिजर्व में एक साथ दिखे 4 लेपर्ड, वीडियो में देंखे मां फ्लोरा के साथ ट्रैक पर घूमते नजर आए तीन शावक
जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में सोमवार को सफारी के दौरान पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई रोमांचित हो गया। सफारी ट्रैक पर एक साथ चार लेपर्ड नजर आए। इनमें मादा लेपर्ड फ्लोरा अपने तीन शावकों के साथ जंगल में घूमती दिखाई दी। लेपर्ड परिवार काफी देर तक सफारी ट्रैक पर पर्यटकों के सामने रहा। इस दौरान जिप्सी में बैठे पर्यटकों ने पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
सफारी ट्रैक पर साथ-साथ चलते दिखे चारों
जानकारी के अनुसार सोमवार को पर्यटक झालाना लेपर्ड रिजर्व में सफारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मादा लेपर्ड फ्लोरा पर पड़ी। फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ सफारी ट्रैक पर आगे बढ़ रही थी।चारों लेपर्ड कुछ दूरी तक एक साथ चलते रहे। मां के पीछे उसके तीनों शावक भी जंगल के रास्ते पर आगे बढ़ते दिखाई दिए। अचानक सामने आए इस नजारे को देखकर सफारी जिप्सी में बैठे पर्यटक उत्साहित हो गए।
जिप्सी के बेहद करीब से गुजरा लेपर्ड परिवार
लेपर्ड परिवार धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए सफारी जिप्सी के करीब पहुंच गया। इसके बाद चारों लेपर्ड जिप्सी के सामने से गुजरते हुए जंगल की ओर बढ़ गए। इस दौरान पर्यटकों को उन्हें काफी नजदीक से देखने का मौका मिला।जिप्सी में मौजूद पर्यटकों ने बिना समय गंवाए मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ देर तक फ्लोरा और उसके तीनों शावक सफारी ट्रैक पर दिखाई देते रहे। पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
पर्यटकों के लिए यादगार बना सफारी का अनुभव
झालाना लेपर्ड रिजर्व जयपुर में लेपर्ड साइटिंग के लिए जाना जाता है। सफारी के दौरान पर्यटकों को अक्सर लेपर्ड नजर आते हैं, लेकिन एक साथ मादा लेपर्ड और उसके तीन शावकों को देखना खास अनुभव माना जाता है।सोमवार को सफारी पर पहुंचे पर्यटकों के लिए भी यह दृश्य बेहद खास रहा। जिप्सी के सामने से गुजरते चारों लेपर्ड को देखकर पर्यटक रोमांचित नजर आए। कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।कुछ देर तक सफारी ट्रैक पर रहने के बाद फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ धीरे-धीरे जंगल की ओर चली गई। देखते ही देखते लेपर्ड परिवार घने जंगल में ओझल हो गया, लेकिन सफारी पर मौजूद पर्यटकों के कैमरों में कैद यह नजारा उनके लिए यादगार बन गया।

