Samachar Nama
×

Bhilwara की 200 घरों की बस्ती में 150 खिलाड़ी 8 नेशनल और 35 स्टेट खेल चुके, बेटियां आगे  

Bhilwara की 200 घरों की बस्ती में 150 खिलाड़ी 8 नेशनल और 35 स्टेट खेल चुके, बेटियां आगे

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, सिर्फ 200 घरों की बस्ती वाले गणपतिया खेड़ा गांव में हॉकी के 150 खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों में ज्यादातर बेटियां हैं, जिन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गांव को पहचान दिलाई है। 5 साल में इस गांव की छात्राएं हॉकी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। यह बेटियां मजदूर और किसान परिवार से जुड़ी हैं, लेकिन परिवार ने हमेशा इनको खेल के लिए प्रेरित किया। माता-पिता बेटियों का हौसला बने। गांव में बेटियां हाथों में हॉकी की स्टिक लेकर जब निकलती हैं तो परिवार के साथ गांववालों का सीना चौड़ा हो जाता है।

ग्रामीण गांव की बेटियों पर गर्व करते हैं। बेटियां जब जीतकर लौटती हैं तो गांव में उत्सव जैसा माहाैल नजर आता है। शारीरिक शिक्षक साबिर उस्ता ने बताया कि गणपतिया खेड़ा में 10वीं तक का सरकारी स्कूल है। बेटियों को सुबह-शाम हॉकी का नियमित अभ्यास कराते हैं। इस गांव में सत्र 2015-16 से हॉकी खेल की शुरुआत हुई। इसके बाद से 14 वर्षीय टीम जिले में प्रथम रही। राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय रहती है। स्कूल के करीब 35 छात्र-छात्राएं 14 एवं 17 वर्ष की टीम में राज्य स्तर पर खेल चुके हैं।

छात्राएं- निकिता, मीरा, राधा बैरवा, पूजा, एनिका, कल्पना गुर्जर, निरमा माली, रसाल कुमारी, रचना दरोगा, वंदना देवड़ा, रीना गुर्जर। छात्र- प्रधान गुर्जर, गोविंद देवड़ा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, सत्यनारायण।

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story