Samachar Nama
×

'बैठ जाओ, पुलिस डंडे बरसाएगी तो मजा आएगा क्या?' फुटेज में देंखे जालंधर में शो के दौरान फैंस पर भड़के सिंगर खान साब

'बैठ जाओ, पुलिस डंडे बरसाएगी तो मजा आएगा क्या?' फुटेज में देंखे जालंधर में शो के दौरान फैंस पर भड़के सिंगर खान साब

पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर में आयोजित बापू लाल बादशाह मेले के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों के लगातार खड़े होकर हूटिंग करने पर खान साब नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही लोगों को बैठने की अपील करते हुए सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी दी।

स्टेज से फैंस को लगाई फटकार

19 जुलाई को आयोजित मेले में जैसे ही खान साब मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे फिल्म 'धुरंधर' का गाना गाने की मांग की। खान साब ने दर्शकों की फरमाइश मानते हुए खड़े होकर प्रस्तुति शुरू कर दी।इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ युवक भी खड़े होकर हूटिंग करने लगे, जिससे पीछे बैठे लोगों को मंच दिखाई नहीं दे रहा था।

'एक को हार्ट अटैक आ गया तो क्या होगा'

बार-बार समझाने के बावजूद जब युवक नहीं बैठे तो खान साब ने मंच से कहा,

"बैठ जाओ... जब पुलिस आप पर डंडे बरसाएगी तब मजा आएगा क्या? इतनी गर्मी में आराम से बैठकर सुनो। एक-आध को हार्ट अटैक हो जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा,

"अगर किसी मां का एक भी बेटा यहां मर गया तो मैं क्या जवाब दूंगा? इतना बड़ा बच्चा मैं उसके मां-बाप को कहां से लाकर दूंगा?"

खान साब का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई लोग उनकी जिम्मेदार सोच की सराहना कर रहे हैं।

मैनेजमेंट ने भी की अपील

स्थिति को संभालने के लिए कार्यक्रम के आयोजकों और मैनेजमेंट ने भी माइक से लोगों से बैठने की अपील की। लेकिन कुछ युवक लगातार खड़े रहे और हूटिंग करते रहे।इसके बाद मैनेजमेंट ने चेतावनी दी कि यदि दर्शक अनुशासन का पालन नहीं करेंगे तो खान साब का कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर की गई अपील

खान साब की नाराजगी का मुख्य कारण भीड़ की सुरक्षा और अव्यवस्था था। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी दर्शक को कोई नुकसान न पहुंचे।हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हुई और कार्यक्रम आगे जारी रहा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Share this story

Tags