लुधियाना में सनसनी: लव मैरिज के 2 महीने बाद महिला नाबालिग देवर के साथ फरार, CCTV और इंस्टाग्राम वीडियो वायरल
पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने दो महीने पहले लव मैरिज करने के बाद कथित तौर पर अपने नाबालिग देवर को लेकर घर से फरार हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है।
भाभी और सहेली के साथ निकला नाबालिग देवर
जानकारी के अनुसार, भाभी अपने एक सहेली के साथ नाबालिग देवर को घर से लेकर निकली थी। इसके बाद तीनों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे घर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो
बताया जा रहा है कि भाभी नाबालिग देवर को लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में नाबालिग देवर सीढ़ियों पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसके चेहरे पर किस इमोजी लगाए जाने की बात सामने आई है।
मैसेज और मोबाइल स्विच ऑफ से बढ़ा शक
इसी दौरान नाबालिग देवर ने अपने चाचा को एक मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा कि “भाभी का मुझे कुछ पता नहीं, मुझे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है।” इसके बाद भाभी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और दोनों से परिजनों का संपर्क टूट गया।
परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज
नाबालिग के पिता सुरेश कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने भाभी मुस्कान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
जांच जारी, कई सवाल खड़े
इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग अपनी मर्जी से गया या उसे बहलाकर ले जाया गया। फिलहाल दोनों के लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

