Samachar Nama
×

पंजाब के अमनप्रीत सिंह उर्फ 'महाबली शेरा' का कमाल, फुटेज में देंखे एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउट

पंजाब के अमनप्रीत सिंह उर्फ 'महाबली शेरा' का कमाल, फुटेज में देंखे एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउट

पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले रेसलर अमनप्रीत सिंह, जिन्हें खेल जगत में 'महाबली शेरा' के नाम से जाना जाता है, ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित पावर स्लैप 21 प्रतियोगिता में उन्होंने WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को एक जोरदार थप्पड़ से नॉकआउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद महाबली शेरा का नाम सोशल मीडिया और खेल जगत में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

यह मुकाबला 10 जुलाई 2026 को लास वेगास में आयोजित किया गया था। मुकाबले की शुरुआत में जैक हेजर का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने पहले दो राउंड में बढ़त बना ली थी। हालांकि तीसरे राउंड में मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। शेरा ने ऐसा दमदार थप्पड़ जड़ा कि जैक हेजर सीधे नॉकआउट हो गए और मुकाबला वहीं समाप्त हो गया।

जीत के बाद महाबली शेरा ने मंच पर ही अपनी टी-शर्ट उतारकर जोशीले अंदाज में जश्न मनाया। उनकी इस जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय खेल प्रेमी इसे देश के लिए गर्व का पल बता रहे हैं।

इस हार के साथ जैक हेजर को अपने कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर में पहली बार नॉकआउट होकर हार का सामना करना पड़ा। WWE में शानदार करियर के अलावा जैक हेजर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और लंबे समय तक उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है। ऐसे खिलाड़ी को नॉकआउट करना शेरा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

महाबली शेरा का अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल रेसलिंग में भी लंबा अनुभव रहा है। वह टीएनए रेसलिंग, WWE NXT और ओवीडब्ल्यू हेवीवेट जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। रिंग में उनकी ताकत और आक्रामक अंदाज की वजह से उन्हें दुनिया भर के रेसलिंग प्रशंसक अच्छी तरह जानते हैं।

पावर स्लैप 21 में मिली इस यादगार जीत ने अमनप्रीत सिंह उर्फ महाबली शेरा को एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह जीत न केवल उनके करियर के लिए अहम साबित होगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती मौजूदगी को भी नई पहचान देगी।

Share this story

Tags