Samachar Nama
×

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी दिवित ओलक को अंतिम विदाई, फुटेज में देंखे बेटे की चिता को मुखाग्नि देते फूट-फूटकर रोए पिता

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी दिवित ओलक को अंतिम विदाई, फुटेज में देंखे बेटे की चिता को मुखाग्नि देते फूट-फूटकर रोए पिता

जालंधर में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे को अंतिम विदाई देते समय पिता दिनेश ओलक खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। दिवित के अंतिम संस्कार में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया और कलाकारों की आंखें भी नम नजर आईं।

दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए सिंगर हनी सिंह, बब्बू मान, सतिंदर सरताज, रंजीत बावा, जी खान और गिप्पी ग्रेवाल समेत कई कलाकार पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान गिप्पी ग्रेवाल और जैजी बी ने दिवित की अर्थी को कंधा दिया। वहीं, सतिंदर सरताज समेत कई कलाकार अपने आंसू नहीं रोक पाए।इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब पिता दिनेश ओलक बब्बू मान के गले लगकर रोने लगे। बेटे को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दिवित को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था दिवित

दिवित ओलक की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त अपनी-अपनी कारों से रेस लगाने लगे। इसी दौरान दिवित की कार सड़क पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।हादसा इतना गंभीर था कि दिवित और उसके एक दोस्त की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। दिवित की अचानक हुई मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई।

बड़े भाई के कनाडा से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

दिवित का बड़ा भाई कनाडा में रहता है। उसके भारत लौटने के बाद ही मंगलवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ पंजाबी संगीत जगत की कई हस्तियां भी दिवित को आखिरी विदाई देने पहुंचीं।दिवित की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ और कलाकारों की आंखों से छलकते आंसुओं ने माहौल को बेहद भावुक कर दिया। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पिता दिनेश ओलक के लिए बेटे को अंतिम विदाई देना बेहद दर्दनाक पल रहा।

Share this story

Tags