Samachar Nama
×

Ban on Stunting with tractors व्यक्ति की मौत के बाद पंजाब सरकार ने लगाया ट्रैक्टरों से स्टंट करने पर प्रतिबंध

 स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध की ....
samacharnama.com

पंजाब न्यूज डेस्क !!! स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें ट्रैक्टर पर ऐसे ही खतरनाक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। भगवंत मान ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना से बचने की जरूरत है।

Photo khichwane?': Punjab CM Mann defends decision to skip Niti Aayog  meeting | Latest News India - Hindustan Times

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से स्टंट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को 'खेतों का राजा' कहा जाता है। इसे मौत का कारण नहीं बनाया जाना चाहिए। राज्य सरकार लोगों के बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिबंध का निर्णय जनहित में लिया गया है।

--आईएएनएस

एबीएम

Share this story