जालंधर के सिविल अस्पताल के ICU में बंद हुई ऑक्सिजन सप्लाई, 3 मरीजों की मौत, पंजाब सरकार ने दिए जांच के आदेश
पंजाब के जालंधर स्थित सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक कम होने से 3 मरीजों की मौत हो गई है। यह घटना कल रात की है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण यह हादसा हुआ। पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की मौत पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति थोड़ी कम हो गई थी। बैकअप सिलेंडर तुरंत चालू कर दिए गए। तकनीकी खराबी को भी ठीक कर दिया गया। यह सब 5 से 10 मिनट के अंदर हुआ। इस मामले में मरने वाले तीनों मरीज गंभीर हालत में थे। उनकी मौत अलग-अलग कारणों से हुई।
घटना कब हुई?
#WATCH | Jalandhar, Punjab | On the death of three patients in Jalandhar Civil Hospital, CMO Dr Vinay Kumar said, "There was a technical fault due to which oxygen supply reduced a bit. Backup cylinders were started immediately. The technical fault was also rectified… pic.twitter.com/jPaXWzLVPy
— ANI (@ANI) July 27, 2025
यह घटना कल रात की है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में बदलाव हुआ था। घटना के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने अस्पताल का दौरा किया और जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, ये मरीज आईसीयू में थे और उनकी हालत गंभीर थी। इस हादसे में मौतें एक साथ नहीं हुईं। ये मौतें एक के बाद एक, 10-15 मिनट के अंतराल पर हुईं। एक मरीज़ के फेफड़ों में जकड़न थी, दूसरे के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे और तीसरा नशे का आदी था। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया और कहा कि चंडीगढ़ से डॉक्टरों की एक टीम जाँच करेगी।
सीएमओ ने मामले पर क्या कहा?
सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने कहा कि मामूली तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो गई थी। ऐसे में बैकअप सिलेंडर तभी चालू कर दिया गया था। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल मौके पर मौजूद थे, उन्होंने जाँच के लिए एक कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट से सही कारणों का पता चलेगा। अगर मौतें किसी की गलती से हुई हैं, तो उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

