लुधियाना के कॉकटेल फंक्शन में छाईं नोरा फतेही, वीडियो में देंखे डांस और ग्लैमर से बांधा समां
पंजाब के लुधियाना में सोमवार रात एक भव्य कॉकटेल फंक्शन उस समय चर्चा में आ गया जब बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। यह आयोजन शहर के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में एक नामी समाजसेवी के बेटे की शादी से जुड़े कार्यक्रम के तहत रखा गया था।नोरा फतेही के पहुंचते ही माहौल पूरी तरह ग्लैमर और उत्साह से भर गया। जैसे ही उन्होंने स्टेज पर एंट्री की, वहां मौजूद मेहमानों में सेल्फी लेने और उनके करीब जाने की होड़ मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यक्रम के दौरान नोरा फतेही ने अपने चर्चित डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें ‘ओ साकी साकी’ और ‘ओह मामा तेतेमा’ जैसे गाने शामिल रहे। उनके एनर्जेटिक डांस ने वहां मौजूद मेहमानों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान कई मेहमानों ने उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया, जबकि कुछ ने इस यादगार पल को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियो और फोटो खींचे। नोरा की परफॉर्मेंस के बाद पूरा हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम एक नामी समाजसेवी के बेटे के कॉकटेल फंक्शन का हिस्सा था, जिसे बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। शहर के कई गणमान्य लोग और खास मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए।नोरा फतेही की मौजूदगी ने इस निजी समारोह को एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में बदल दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है। फैंस उनके स्टाइल और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और नोरा एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

