जालंधर लेक्चरर नेहा बस्सी हत्याकांड, फुटेज में देंखे पति और सास उज्जैन से गिरफ्तार, 6 साल की बेटी भी बरामद
सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की कथित हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, नेहा बस्सी को टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने के आरोपी उनके पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के साथ नेहा की 6 साल की बेटी को भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी की अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।
उज्जैन से पकड़े जाने की जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति और सास को उज्जैन से पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान नेहा की छह साल की बेटी भी उनके साथ मिली। बच्ची को सुरक्षित बरामद किए जाने की जानकारी है।इस मामले में करतारपुर थाना पुलिस से संपर्क किए जाने पर एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने को कहा। ऐसे में गिरफ्तारी और बरामदगी से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पति पर लेक्चरर की हत्या का आरोप
नेहा बस्सी की मौत के मामले में उनके पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी आरोपी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति और सास की तलाश की जा रही थी।पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और पूछताछ के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आरोपी पति की कथित गर्लफ्रेंड के पति का दावा
इस बीच मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की कथित गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा भी सामने आए हैं। विशाल शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने भी सतपाल कौर के साथ लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनकी पत्नी का लेक्चरर नेहा बस्सी के पति उमंग बस्सी के साथ अफेयर हो गया।
विशाल के इन दावों ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि कथित संबंध का नेहा बस्सी की मौत से कोई सीधा संबंध था या नहीं।फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद आरोपियों से पूछताछ में हत्या की वजह, घटना का पूरा घटनाक्रम और बच्ची को साथ ले जाने से जुड़े सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

