Samachar Nama
×

गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका, वीडियो में जाने सेवादार ने समझाए गुरुघर की मर्यादा के नियम

गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका, वीडियो में जाने सेवादार ने समझाए गुरुघर की मर्यादा के नियम

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (श्री हरमंदिर साहिब) में निक्कर पहनकर माथा टेकने पहुंचे एक विदेशी कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिख सेवादार दोनों को गुरुघर की मर्यादा और ड्रेस कोड के नियमों की जानकारी देते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 जुलाई का है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

गेट पर ही रोका, समझाए ड्रेस कोड के नियम

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी युवक और महिला दोनों निक्कर पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश करने जा रहे थे। इसी दौरान गेट पर मौजूद एक सिख सेवादार ने उन्हें विनम्रता से रोककर बताया कि निक्कर पहनकर गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश की अनुमति नहीं है।उन्होंने दोनों से पूरे कपड़े पहनकर आने का अनुरोध किया ताकि वे गुरुघर की मर्यादा के अनुसार दर्शन कर सकें।

विदेशी महिला ने टिकट के बारे में भी पूछा

बातचीत के दौरान विदेशी महिला ने यह भी पूछा कि क्या प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। इस पर सेवादार ने बताया कि गोल्डन टेंपल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और यहां किसी प्रकार का टिकट नहीं लगता।नियम समझाए जाने के बाद महिला ने सहमति जताई और पूरे कपड़े पहनकर वापस आने की बात कही।

सूचना बोर्ड पर पहले से लिखे हैं नियम

गोल्डन टेंपल परिसर में श्रद्धालुओं को गुरुघर की मर्यादा से अवगत कराने के लिए कई स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि:

  • शॉर्ट पैंट (निक्कर) पहनकर प्रवेश वर्जित है।
  • कैप्री और मिनी स्कर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है।
  • कैप और मोजे पहनकर भी मुख्य परिसर में प्रवेश नहीं किया जा सकता।
  • सभी श्रद्धालुओं के लिए सिर ढकना अनिवार्य है।
  • पूरे और मर्यादित कपड़े पहनकर ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करें।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की सराहना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सेवादार के शांत और सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की परंपराओं और नियमों का सम्मान करना हर श्रद्धालु और पर्यटक की जिम्मेदारी है। वहीं, कई यूजर्स ने विदेशी महिला द्वारा नियम समझने के बाद उन्हें स्वीकार करने की भी प्रशंसा की।

Share this story

Tags