Samachar Nama
×

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रयागराज, 31 मई (आईएएनएस)। अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा मैया के पावन तट पर स्थित नगर निगम परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम नागरिक शामिल हुए।

अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि आज हिंदी तिथि के अनुसार लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती है। उनके चरणों में नमन करता हूं। यह प्रतिमा प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थापित की गई है, जिसका आज लोकार्पण किया गया।

उन्होंने कहा कि आज यहां पर एक बहुत बड़ा समागम भी है। मैं इसके लिए प्रयागराजियों को बधाई देता हूं और नगर निगम का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जो गंगा मैया और यमुना भैया के पावन तट पर पवित्र संगम में डुबकी लगाने आएगा, वह लोकमाता की इस दिव्य और भव्य प्रतिमा को देखकर परम संतोष का अनुभव करेगा। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के रूप में लोकमाता के सुशासन, विकास और 'सबका साथ, सबका विकास' के रास्ते को अपनाने और उसे और अधिक दृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।

इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "प्रयागराज स्थित दारागंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कठिन दौर में जब अस्थिरता और अंधकार छा रहा था, तब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने शासन की बागडोर संभालकर, भारत की सांस्कृतिक आत्मा को फिर से जीवंत किया।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सनातन संस्कृति की पताका को देशभर में फहराने का काम किया"

--आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Share this story

Tags