Samachar Nama
×

मराठी सम्मान की बात करने वाले लोग महिला के साथ कर रहे असभ्य व्यवहार : अबू आजमी

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर महिला से गाली-गलौज और धमकियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी मनसे नेता का बेटा बताया जा रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।
मराठी सम्मान की बात करने वाले लोग महिला के साथ कर रहे असभ्य व्यवहार : अबू आजमी

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर महिला से गाली-गलौज और धमकियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी मनसे नेता का बेटा बताया जा रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मराठी की बात करते हैं, मराठी अस्मिता की बात करते हैं, मराठी लोगों के मराठी और उत्तर भारतीय की लड़ाई करते हैं, मराठी-हिंदी के विवाद को जन्म देते हैं, जो मराठी सम्मान की बात करते हैं, क्या वे मराठी महिला के साथ असभ्य व्यवहार कर रहे हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे ऐसे लोगों को जरूर देखे।

उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। मराठी के नाम पर वोट लेने की इनकी चाल सफल नहीं होगी। ये लोग चाहते है कि हमें मराठी का नाम लेकर वोट मिल जाए, लेकिन इनकी असलियत सामने आ गई है। मैं समझता हूं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना और मनसे दोनों पहले से कमजोर हो गई है। यह राजनीतिक मजबूरी है। शिवसेना में बीते साल दो फाड़ देखने को मिला था। एकनाथ शिंदे ने एक अलग गुट बना लिया था। ऐसे में उनकी सियासी पकड़ कमजोर हुई है। इसलिए, दोनों भाई एक साथ आना चाहते हैं।

उत्तर भारतीय हों या देश के कोने-कोने से आने वाले लोग, जो यहां संघर्ष करते हैं, महाराष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं और बड़े आदमी बन जाते हैं। हमारे प्रदेश ने उन लोगों को बहुत कुछ दिया है। लेकिन मराठों को अलग-अलग जगहों पर मारा जा रहा है। यह गलत है। हम सरकार से अपील करते है कि सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। महाराष्ट्र का सम्मान, मराठी का सम्मान हम सबके लिए पहले है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश में रहता है, इस देश से प्रेम करता है। जब भी जरूरत पड़ी है खून देने की, मुसलमान ने हर जंग में आगे बढ़कर योगदान दिया है। मुसलमान गद्दार नहीं है। जो लोग ऐसा कहते हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए। जो लोग संविधान के खिलाफ बात करते हैं, चाहे कोई भी हो, किसी धर्म का कोई इंसान हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस देश में भीमराव अंबेडकर का संविधान चलेगा। इसके खिलाफ जो बोलता है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Share this story

Tags