Samachar Nama
×

मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए : अतुल भतखलकर

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा विधायक अतुल भतखलकर ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कांग्रेस को महिला और आदिवासी विरोधी पार्टी बताया।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला को राष्ट्रपति पद की कमान सौंप दी। कांग्रेस ने हमेशा से अपने राजनीतिक लाभ के हिसाब से आदिवासी और महिलाओं को देखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर नहीं देखना चाहती है। जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद सौंपा गया था, तो इसी कांग्रेस के नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। अब, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता भी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में देश सुरक्षित है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में आए दिन देश में किसी न किसी हिस्से में बम ब्लास्ट होते रहते थे। आज की तारीख में देश में आम नागरिक सुरक्षित हैं। नक्सलियों का लगभग खात्मा हो चुका है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के वक्फ संशोधन कानून पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वक्फ संशोधन कानून को देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर लोकसभा से पारित कराया गया। यह कोई कांग्रेस की बैठक की तरह नहीं है कि जब मन चाहे, इसे वापस ले आएं या जब मन चाहे, इसे खत्म कर दें।

उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बारे में, मराठी व्यक्ति के बारे में, यह भाजपा की सोच के बाहर है। इस बारे में सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share this story

Tags