Samachar Nama
×

महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 59 नए मामले सामने आए। मुंबई में सबसे अधिक 20 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पुणे में 18, ठाणे में 4, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा और कोल्हापुर में 2-2 और सांगली में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 59 नए मामले सामने आए। मुंबई में सबसे अधिक 20 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पुणे में 18, ठाणे में 4, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा और कोल्हापुर में 2-2 और सांगली में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा, सोमवार को कुल 369 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। लेकिन, सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 494 हो गई है।

प्रदेश में जनवरी से अब तक कुल 12,011 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 873 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से अकेले मुंबई में 483 मामले दर्ज किए गए। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोविड के चलते कुल 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इन सभी मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं।

मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज (स्ट्रोक) और दौरे आते थे। चौथे मरीज को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) के साथ लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था। पांचवें को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी), छठे को डायबिटीज थी और वह 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवें मरीज को गंभीर एआरडीएस और डाइलेटेड एऑर्टिक रिगर्जिटेशन था। आठवें और नौवें मरीज को डायबिटीज थी, जिसमें से एक को हाई ब्लड प्रेशर भी था। दसवीं मृतक एक 47 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share this story

Tags