Samachar Nama
×

इंस्टाग्राम रील में युवती ने लहराई कथित अवैध पिस्टल, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

इंस्टाग्राम रील में युवती ने लहराई कथित अवैध पिस्टल, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में लगातार सामने आ रही फायरिंग और हिंसक घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक युवती का कथित अवैध पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं दो रील

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 'manu_rewa' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। युवती ने अपनी प्रोफाइल पर दो अलग-अलग रील शेयर की हैं, जिनमें वह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. गुरकरन सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध, साथ ही वीडियो कब और कहां शूट किया गया।

हथियारों के प्रदर्शन से लोगों में दहशत

शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है। स्थानीय लोग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है। यदि जांच में हथियार का अवैध इस्तेमाल या कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this story

Tags