Samachar Nama
×

MP में ‘मिशन 2026’ क्या, जिसके तहत 4 महिला नक्सली ढेर?

s

मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। ये वो चार नक्सली महिलाएं हैं जिन पर इनाम घोषित किया गया था। इन चारों महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बालाघाट एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सूपखार वन परिक्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

62 लाख रुपये की इनामी चार महिला नक्सली मारी गईं
आपको बता दें कि इन दिनों देश के तमाम नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सुपखार वन परिक्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने चार इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया। इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम था। एसपी नागेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

'मिशन 2026 के लिए प्रतिबद्ध'
एसपी नागेंद्र सिंह ने आगे बताया कि अब उन्होंने अपना अभियान तेज कर दिया है। हमारी अपील है कि अगर कोई नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहता है तो उसे सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कोई नुकसान नहीं होगा। अन्यथा, यह हमारी आखिरी लड़ाई है और हम 'मिशन 2026' के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको बता दें कि 'मिशन 2026' के तहत मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

आपको बता दें कि देशभर के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशन के दौरान अब तक हजारों नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सैकड़ों नक्सली मारे गये हैं।

Share this story

Tags