छत्तीसगढ़ में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 5 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में बरसेगा पानी

इंदौर में इन दिनों तापमान बढ़ रहा है। इसके साथ ही वातावरण में अत्यधिक नमी के कारण शहरवासी काफी परेशान हैं। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पारा 1.3 डिग्री बढ़कर 38.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। रात साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश जारी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी तेज हवाएं और बारिश की भविष्यवाणी की है।
दिन में गर्मी, शाम को थोड़ी राहत
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। सुबह 8:30 बजे तापमान 27.4 डिग्री था, जो दोपहर तक बढ़कर 36.9 डिग्री हो गया। शाम 5:30 बजे तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी थी, हालांकि अधिकांश इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात थोड़ा कम होकर 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
राज्य में तीन चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं।
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेन्द्रन ने बताया कि वर्तमान में राज्य में तीन चक्रवाती परिसंचरण और एक टर्फ लाइन गतिविधि देखी जा रही है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बारिश के साथ-साथ गर्मी का भी असर रहेगा। इसका असर आज इंदौर में तेज हवाओं और बारिश के रूप में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मई में अब तक 5 इंच बारिश हो चुकी है, फिर भी उमस बरकरार
उल्लेखनीय है कि इंदौर में मई माह में कई बार पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यहां 31 मई 1994 को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2023 में पूरे मई महीने में सिर्फ 3 इंच बारिश हुई थी, जबकि इस बार आधे महीने में ही 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन अब वातावरण में नमी फिर बढ़ने लगी है, जिससे लोग फिर परेशान होने लगे हैं। मौसम में इस बदलाव का आने वाले दिनों में अधिक असर हो सकता है।