Samachar Nama
×

ग्वालियर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: मां समेत तीन की हत्या, फुटेज में देंखे शराब के बाद हुई वारदात; बदबू आने पर खुला मामला

ग्वालियर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: मां समेत तीन की हत्या, फुटेज में देंखे शराब के बाद हुई वारदात; बदबू आने पर खुला मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने पहले अपनी मां का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने उस व्यक्ति की भी हत्या कर दी, जिसके साथ उसकी मां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में थी। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, वारदात से पहले सभी ने शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है कि मौसेरे भाई द्वारा भड़काने के बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपियों ने तीनों शवों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रविवार सुबह म्याना पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पास एक घर से तेज बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर जांच की तो अंदर एक शव बुरी तरह सड़ चुका मिला, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this story

Tags