मैहर जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार XUV (महिंद्रा-700) आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में कार सवार छह युवक फंस गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक में पीछे से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात हुआ। तेज गति से जा रही XUV अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।
रेस्क्यू कर निकाले गए युवक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया।पांच युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

