छत पर सो रही ननद को किडनैप करने आए थे, भाभी को उठा ले गए... जंगल में ले जाकर किया रेप

जिले के म्याना थाने की उमरी पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में आठ बदमाशों ने 20 वर्षीय महिला को उसके घर से अगवा कर लिया। महिला के पति ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे घने जंगल में चले गए। महिला को करीब दो घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर रखा गया। वहां एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 9 जून की रात बदमाश अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने महिला को दरांती दिखाकर ससुराल वालों और पति से दूर खींचना शुरू कर दिया। पति ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे महिला को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। बदमाशों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बदमाश महिला की ननद को लेने आए थे, लेकिन अंधेरे में उसे उठा ले गए। जंगल में पहुंचने के बाद जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे महिला को छोड़कर भागने लगे। अन्य बदमाशों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। हमला कर दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने महिला को गांव के नाले के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। गांव में ही छिपे थे 11 जून को परिजन उमरी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सभी बदमाश पीड़िता के गांव से चार किमी दूर सिमरौद के रहने वाले थे। वारदात के बाद सभी गांव में ही छिप गए। शिकायत के बाद पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी सोनू पुत्र सावत भिलाला (24 वर्ष), दीप सिंह पुत्र राम सिंह भिलाला (24 वर्ष), राजेश पुत्र पतलिया उर्फ पतलिया भिलाला (18 वर्ष), तोरण सिंह पुत्र मुलू भिलाला (32 वर्ष), कैलाश पुत्र राम सिंह भिलाला (24 वर्ष), छगन पुत्र कुमार सिंह रियाला (24 वर्ष), अनिया पुत्र रियाला (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। भिलाला (24 वर्ष) और मसरिया उर्फ वीरम पुत्र राम सिंह भिलाला (20 वर्ष) शामिल हैं।