न्याय मांगने थाने पहुंची थी महिला, कांस्टेबल ने की ऐसी हरकत, अब मच गया है हड़कंप

सतना जिले में कानून का पालन कराने वाली पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। टिकुरिया टोला निवासी 65 वर्षीय कलावती सिंह अपने घर में चोरी की शिकायत लेकर 25 मई से कोलगवां थाने के चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस ने उसे न्याय दिलाने की बजाय उल्टा उसे ही आरोपी बना दिया।
बताया जा रहा है कि, रविवार दोपहर जब बुजुर्ग महिला शिकायत को लेकर दोबारा थाने पहुंची तो थाने के सिपाही शशिकांत शुक्ला ने महिला के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ भी मारे। इसके बाद कलावती सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने महिला को मारा थप्पड़: यह मामला प्रदेश की महिला सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला है। सरकार जहां महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि न्याय की गुहार लगाने वाली बुजुर्ग, विधवा महिला को थप्पड़ मारकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। अब पीड़िता कलावती सिंह के आंसू और दर्द पुलिस की बर्बरता की सच्चाई बयां कर रहे हैं। पूरे मामले में आरोपी जवान शशिकांत शुक्ला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उच्च अधिकारियों की ओर से कोई बयान दिया गया है।