
जो विकास से जुड़ी नीतियों, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए जाना जाता है, अब एक बार फिर तैयार है। इस बार यह संवाद भारत के हृदय, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में आयोजित होने वाले इस संवाद में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी। इस दौरान वे मध्य प्रदेश के विकास समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह मंच प्रदेश के भविष्य और विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
इस संवाद में राजनीतिक, सामाजिक, और आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर भी बहस होगी, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को लेकर नई दिशा मिल सके। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, क्योंकि इस संवाद के माध्यम से राज्य के विकास की दिशा को समझने और उसमें सुधार की योजनाओं पर विचार किया जाएगा।