Samachar Nama
×

Indore में निकली रैली और शौर्य यात्रा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस का इतिहास देशद्रोह से जुड़ा

Indore में निकली रैली और शौर्य यात्रा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस का इतिहास देशद्रोह से जुड़ा

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंदौर में शोभायात्रा निकाली गई। करणी सेना भारत ने सुबह बापट चौराहे से प्रताप पराक्रम यात्रा निकाली। समाज के लोग वाहनों पर सवार होकर निकले। चार पहिया वाहनों की कतार लगी थी। सभी ने गले में भगवा दुपट्टा डाला हुआ था। शोभायात्रा में झांकियां भी थीं। शाम को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बड़ा गणपति चौराहे से शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं राजपूत वेशभूषा में शामिल हुईं। करणी सेना यात्रा में भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा भारती शामिल हुईं। उन्होंने विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने मुगलों से युद्ध लड़ा था, स्थिति फिर वही है। मुगल फिर से हमारे देश को बर्बाद करने में सक्रिय हैं। कांग्रेस को लेकर प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सभी जानते हैं। इनका इतिहास देशद्रोह का है। देश को एक करने के लिए हमें कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। शाम को निकाली गई शोभायात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। राजा और सोनम रघुवंशी के परिजनों ने उनसे मुलाकात की और दोनों को खोजने में मदद करने को कहा। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। दोनों की तलाश जारी है।

Share this story

Tags