Samachar Nama
×

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में अब पाकिस्तान की एंट्री! बीजेपी ने कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर उठाए सवाल

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के गीत को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी......
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में अब पाकिस्तान की एंट्री! बीजेपी ने कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!! मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के गीत को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम साॅग की चोरी करार दिया है।राज्य में विधानसभा चुनाव का शोर धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं।कांग्रेस ने हाल ही में कमल नाथ को सामने रखते हुए एक वीडियो गीत जारी किया है। इस गीत पर भाजपा हमलावर है और उसका आरोप है कि इस गीत की धुन पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम साॅग से चुराई गई है।

Madhya Pradesh assembly polls 2023 Big threat to BJP-Congress over dozen  seats AAP Entry in election fray - मध्य प्रदेश चुनाव में AAP की एंट्री से  BJP-Congress में खलबली, डेढ़ दर्जन सीटों

पीटीआई के प्रमुख इमरान खान हैं। अग्रवाल ने उस थीम साॅग को भी साझा किया और उसके साथ कांग्रेस के गीत की लाइन भी।भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने ‘एक्स‘ पर पोस्ट में कहा, जो आतंकवादियों को 'जी' लगाते हों, तारीफ के कसीदे पढ़ते हों, जिनका जिन्ना प्रेम झलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। देखिए, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, एमपी में चुराया पीटीआई का थीम साॅग।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

 

Share this story