
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिलांग एसपी विवेक सियोम ने सोनम और राज से पूछताछ के आधार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह था। उसने ही पूरी हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि राज कुशवाह ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। राज और सोनम ने शादी से 11 दिन पहले राजा की हत्या की योजना बनाई थी। 2 जून को राजा का शव शिलांग में एक गहरे गड्ढे में मिला था। इस दौरान सोनम इंदौर में मौजूद थी। सोनम गुवाहाटी से पटना, लखनऊ होते हुए इंदौर आई थी। फिर 7 जून को वह राज के साथ गाजीपुर के लिए रवाना हुई।
सोनम ने बताया कि उसने परिवार के दबाव में राजा से शादी की थी। वह राजा की हत्या करने शिलांग गई थी। उसने अपने दोस्त विशाल और तीन अन्य आरोपियों को तैयार किया था। उसने तीनों के लिए टिकट बुक किए थे। उसने विशाल को एक सिम कार्ड भी दिया था। सोनम राज को शिलांग से लोकेशन भेजती थी, राज उसे आरोपियों तक पहुंचाता था। राज ने आरोपियों के लिए इंदौर से गुवाहाटी तक के टिकट बुक किए थे। वह उन्हें हर रोज़ फ़ोन पर निर्देश देता रहता था। राज खुद शिलांग नहीं गया था, लेकिन उसने योजना बना ली थी। सोनम जब इंदौर आई, तो राज ने उसके रहने-खाने का भी इंतज़ाम किया। उसने सोनम के लिए सात हज़ार रुपए का किराने का सामान भी खरीदा।