
इंदौर में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं। राजवाड़ा के गणेश हॉल को सजाया गया है। इंदौर में कैबिनेट बैठक में भाग लेने वाले मंत्री सोमवार को पहुंचेंगे। वे शाम को राजेंद्र नगर ऑडिटोरियम में देवी अहिल्या पर आधारित नाटक देखने जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।
- रात में मंत्री इंदौर की मशहूर फूड स्ट्रीट सराफा भी जा सकते हैं। वहां वे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। इसके अलावा वे 56 दुकान भी जा सकते हैं। शाम आठ बजे मंत्री देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी जाएंगे।
- हर साल इंदौर हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां होती हैं। छुट्टियों पर जाने से पहले सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में आइसक्रीम पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जहां जज और वकील हिस्सा लेंगे। इस बार आइसक्रीम के अलावा बर्फ के गोले और सोडा भी होगा। इंदौर हाईकोर्ट में यह परंपरा 64 साल से चली आ रही है।
- इंदौर में सोमवार से सात दिवसीय शनि जयंती महोत्सव शुरू हो रहा है। 19 मई से 22 मई तक शनि के दरबार में विभिन्न कलाकार प्रस्तुति देंगे। सोमवार को संतोष देसाई और उनके शिष्य कथक प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भजन प्रस्तुत किए जाएंगे और तबला वादन भी होगा। कार्यक्रम शाम को होगा।