मध्य प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही की हर बड़ी हलचल पर नजर रखेगा ‘बात खरी है’, रोज सुबह 6 बजे होगा प्रसारण
मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और प्रदेश में होने वाली प्रमुख घटनाओं से जुड़ी खबरों को जानने के लिए दैनिक भास्कर एक विशेष कार्यक्रम ‘बात खरी है’ लेकर आया है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों, प्रशासनिक हलचल और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर चुटीले अंदाज में बात रखी जाएगी।
‘बात खरी है’ में मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े मुद्दों के साथ नौकरशाही के कामकाज और प्रदेश में सामने आने वाली विभिन्न घटनाओं को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में इन विषयों पर बेबाक अंदाज में चर्चा होगी। इसका उद्देश्य पाठकों और दर्शकों तक प्रदेश की प्रमुख घटनाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। इसके लिए दर्शकों को दैनिक भास्कर के माध्यम से उपलब्ध कराए गए वीडियो पर क्लिक करना होगा। जो लोग वीडियो देखने के बजाय खबरें पढ़ना पसंद करते हैं, उनके लिए भी कार्यक्रम से जुड़ी खबरें पढ़ने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दैनिक भास्कर एप पर ‘बात खरी है’ का प्रसारण मंगलवार से रविवार तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर सुबह 6 बजे उपलब्ध होगा। यानी सप्ताह में छह दिन पाठक और दर्शक सुबह-सुबह मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को सामने लाया जाएगा। साथ ही उन घटनाओं पर भी चर्चा होगी, जो आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।दैनिक भास्कर एप पर उपलब्ध इस कार्यक्रम को पाठक अपनी सुविधानुसार वीडियो देखकर या खबरें पढ़कर समझ सकते हैं। मंगलवार से रविवार तक सुबह 6 बजे इसकी नई प्रस्तुति उपलब्ध होगी।

