Samachar Nama
×

ग्वालियर में बालों के साथ पुराने मोबाइल भी खरीद रहे फेरीवाले, 500 रुपए तक देने का लालच देकर जुटा रहे फोन

ग्वालियर में बालों के साथ पुराने मोबाइल भी खरीद रहे फेरीवाले, 500 रुपए तक देने का लालच देकर जुटा रहे फोन

ग्वालियर की कॉलोनियों और गलियों में इन दिनों अजीब तरह के फेरीवाले घूम रहे हैं। ये फेरीवाले सिर से झड़े हुए बाल खरीदने के साथ-साथ पुराने, बंद और टूटे मोबाइल फोन भी खरीद रहे हैं। साउंड सिस्टम के जरिए आवाज लगाकर लोगों को 100 से 500 रुपए तक देने का लालच दिया जा रहा है। इसके चलते घरों में लंबे समय से बेकार पड़े मोबाइल फोन भी लोग इन्हें बेच रहे हैं।

हालांकि, इन फेरीवालों के मोबाइल खरीदने के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुराने और खराब मोबाइल फोन में लोगों की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो, बैंकिंग डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण डेटा मौजूद हो सकता है। ऐसे में बिना डेटा डिलीट किए मोबाइल बेचना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

खास बात यह है कि मोबाइल फोन बंद या खराब होने के बावजूद उसमें मौजूद डेटा का गलत इस्तेमाल होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share this story

Tags