Samachar Nama
×

छिंदवाड़ा में अवैध कॉलोनी घोषित, बिना डायवर्जन के प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे

छिंदवाड़ा में अवैध कॉलोनी घोषित, बिना डायवर्जन के प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे

छिंदवाड़ा के पोआमा क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी को नगर निगम ने अनाधिकृत घोषित कर दिया है। जांच में सामने आया कि जमीन का डायवर्जन कराए बिना और कॉलोनी विकास की अनुमति लिए बगैर ही उसे छोटे-छोटे प्लॉट में बांटकर बेचा जा रहा था।

नगर निगम की जांच में कॉलोनी विकास से जुड़े नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद जमीन को छोटे भूखंडों में बांटकर बिक्री की जा रही थी।

नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इस कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित कर दिया है।

Share this story

Tags