नदियों को जोड़ने की ऐतिहासिक योजना, सूखी नदियों को छलकाने सरकार की बड़ी तैयारी

मध्य प्रदेश छोटी नदियों को जोड़ेगा ताकि वे साल भर बहती रहें। लोगों को निस्तार के लिए पानी मिलेगा। पानी की जरूरतें भी पूरी होंगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे छोटे शहरों यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों का विकास किया जाएगा। इससे बड़े शहरों पर दबाव नहीं पड़ेगा। शहरों के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
नीति आयोग ने दी बड़ी सलाह
यह सलाह नीति आयोग ने दी है। दिल्ली में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को बताया और इन कामों की योजना बनाकर आगे बढ़ने के निर्देश भी दिए। आयोग ने कहा है कि हर राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल विकसित करने होंगे ताकि वह दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर सके। ऐसा करने से राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
हर जिले में जाएंगे चार वैज्ञानिक
केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से 29 मई से 12 जून तक 723 जिलों में कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आईसीएआर के चार वरिष्ठ वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे। किसानों को उनके कृषि-जलवायु क्षेत्र के अनुसार जलवायु, जल और मिट्टी का परीक्षण करके प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और बागवानी सहित उन्नत खेती के बारे में जानकारी और सलाह भी दी जाएगी।