Samachar Nama
×

नगर निगम अधिकारी को आयशर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

नगर निगम अधिकारी को आयशर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

इंदौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम के वाहन प्रभारी की मौत हो गई। हीरानगर क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के वाहन प्रभारी बुधवार शाम को बाइक से अपने खेत से घर जा रहे थे। जाते समय उन्हें एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी पुलिस को दे दी है। इसके आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

इंदौर हातोद रोड पर हुई घटना

एमवाय चौकी पुलिस के अनुसार घटना इंदौर हातोद रोड पर हुई। राहुल नगर निगम के जोन क्रमांक 8 विजयनगर में वाहन प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। भानगढ़ निवासी पर्वत सिंह का बेटा राहुल (35) अपने पैतृक गांव फुलकरडिया पहुंचा था। शाम को वह यहां से बाइक से भानगढ़ जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

वह निगम में अपनी ड्यूटी करने के बाद खेत पर पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि राहुल के एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका घर हीरानगर में है। जबकि उसके पिता फुलकरड़िया में रहते हैं। उसका खेत भी यहीं है। वह ड्यूटी से छूटने के बाद यहां पहुंचा था। शाम को वह लौट रहा था।

Share this story

Tags