भोपाल में आज BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर होगा मंथन
भोपाल में आज BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर होगा मंथन
भोपाल में शनिवार को BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की अहम बैठक होगी। बैठक में सदस्य देश अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में क्षमता निर्माण और ‘लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव’ को मजबूत करने के साथ ही सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने पर भी मंथन होगा। इसका उद्देश्य BRICS देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों के लिए लंच का आयोजन भी करेंगे। बैठक को भारत और BRICS देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

