Samachar Nama
×

महोबा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

महोबा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गौरहारी गांव में राठ रोड पर गौशाला के पास रात करीब 9 बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर कमतू, रोहित और रवि सवार थे। तीनों गुरुवार रात राठ रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान गौरहारी में गौशाला के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमतू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित और रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दोनों घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बाइक की रफ्तार अधिक थी या किसी अन्य वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Share this story

Tags