पत्नी के अफेयर और बच्चों को लेकर बाबा ने युवक से किया चौंकाने वाला दावा, दूसरी शादी करने की दी सलाह; वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कैंडी गांव के अजयपाल बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबा एक युवक से उसकी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर चौंकाने वाली बातें कहते नजर आ रहे हैं। बाबा दावा करते हैं कि युवक की पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। इतना ही नहीं, वे युवक से यह भी कहते हैं कि उसके घर में जन्मे बेटा और बेटी भी उसके नहीं, बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति के हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है।वायरल वीडियो में बाबा युवक से बातचीत करते हुए उसकी पारिवारिक जिंदगी के बारे में कई दावे करते हैं। वे कहते हैं कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। युवक के बच्चों को लेकर भी बाबा सवाल उठाते हैं और दावा करते हैं कि दोनों बच्चे उसके नहीं हैं। हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
प्रेमी का नाम बताने से किया इनकार
वीडियो में बाबा युवक की पत्नी के कथित प्रेमी का नाम बताने से इनकार करते हैं। वे कहते हैं कि अगर उन्होंने उस व्यक्ति का नाम बता दिया तो युवक उसे मार डालेगा। इसके बाद बाबा एक और बात कहते हैं कि अगर युवक ऐसा नहीं करेगा तो उसकी पत्नी का प्रेमी ही उसे मार देगा।बाबा की ये बातें सुनकर युवक की प्रतिक्रिया भी वीडियो में दिखाई देती है। बातचीत के दौरान बाबा उसे अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि जिस महिला से उसकी शादी हो चुकी है, उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेनी चाहिए और पुरानी कहानी खत्म कर देनी चाहिए।
'जहां से शादी हो गई, उनको छोड़ दो'
वायरल वीडियो की शुरुआत में बाबा के पास बैठा एक व्यक्ति कहता है कि उसे समझ में नहीं आ रहा कि क्या करना चाहिए और कौन सा काम कराया जाए। इसके बाद बाबा से पूछा जाता है कि आखिर कौन सा काम करना है। बातचीत आगे बढ़ने पर पत्नी के कथित प्रेम संबंधों और बच्चों को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।वीडियो के आखिर में बाबा युवक से कहते सुनाई देते हैं, 'तो यही बात तुम पूछने आए थे बब्बा से, मेन बात तो यही है। ठीक है? जहां से शादी हो गई उनको छोड़ दो, अपनी शादी दूसरी करवाओ, उनसे खत्म कहानी।'
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
अजयपाल बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में बाबा द्वारा युवक के वैवाहिक जीवन और बच्चों को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर बिना किसी प्रमाण के पत्नी के कथित प्रेम संबंध और बच्चों के पितृत्व को लेकर इस तरह की बातें कहने को लेकर चर्चा हो रही है।हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पत्नी पर लगाए गए आरोपों को सच नहीं माना जा सकता। वीडियो में कही गई बातें बाबा के दावे हैं, जिनकी पुष्टि के लिए कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है। ऐसे संवेदनशील पारिवारिक मामलों में केवल किसी वायरल वीडियो या कथित दावे के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।

