Samachar Nama
×

'हमने अपने नागरिकों...' केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'मिडिल ईस्ट संकट पर भी कर रही राजनीति'​​​​​​​

'हमने अपने नागरिकों...' केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मिडिल ईस्ट संकट पर भी कर रही राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर देश में अफवाहें फैलाने और राजनीति करने का आरोप लगाया। PM मोदी ने कहा, "आज वेस्ट एशिया में जो हो रहा है, उसे लेकर आप सभी का चिंतित होना स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। आपको याद रखना चाहिए कि आज देश में BJP-NDA की सरकार है। जब भी हमारे देश का कोई नागरिक मुश्किल में पड़ा है, हमने उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की है।"

PM मोदी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े ग्लोबल संकट में भी राजनीति ढूंढने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी जानबूझकर भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि वहां हालात और खराब हों और हमारे लोग मुश्किल में पड़ें। फिर वे मोदी को गाली देने का कैंपेन शुरू कर सकते हैं। यह उनका खेल है। मुझे इस बात की संतुष्टि है कि हमारे सभी दोस्त खाड़ी देशों की सरकारें भी हमारे नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं।"

PM मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां देश में अफवाहें फैलाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा, "आज भी, इस जंग के समय में, कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में डर पैदा करने में अपनी सारी एनर्जी लगा रहा है। मैं देश से अपील करूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान और चौकन्ना रहें।"

Share this story

Tags