Samachar Nama
×

Karnataka News चमगादड़ों को मारने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

तुमकुरु जिले में मांस के लिए आठ चमगादड़ों की हत्या के मामले में कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार....
Karnataka News चमगादड़ों को मारने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक न्यूज डेस्क !! तुमकुरु जिले में मांस के लिए आठ चमगादड़ों की हत्या के मामले में कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रंगनाथ, रामकृष्ण, शिवशंकर और रंगा के रूप में की गई, जो मगदी शहर के पास होम्बलमपेटे के निवासी हैं। आरोपियों ने कदरमनहल्ली के एक फार्म में आठ चमगादड़ों को मार डाला था। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुलियुरुदुर्गा रेंज के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया और मांस के लिए मारे गए चमगादड़ों को जब्त कर लिया। इस मामलेे में आगे की जांच जारी है।

 13 Awesome Facts About Bats | U.S. Department of the Interior

केंद्र सरकार ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया था जिसके तहत सामान्य कौवे, फल चमगादड़ और चूहों को संरक्षित श्रेणी अनुसूची II के तहत रखा गया है। संसद द्वारा पारित संशोधन के अनुसार, संरक्षित सूची में शामिल जानवरों की हत्या पर तीन साल की कैद और 25,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

--आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

Share this story