Samachar Nama
×

बंगलूरू में आज रात से लॉकडाउन लागू, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

कर्नाटक में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेंगलूरू में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में आज शाम 8 बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने
बंगलूरू में आज रात से लॉकडाउन लागू, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

कर्नाटक में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेंगलूरू में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में आज शाम 8 बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा।

बंगलूरू में आज रात से लॉकडाउन लागू, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार से पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना को कम करने के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू किया जाए। साथ ही लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने की अपील की है।

लॉकडाउन के दौरान शहर और उसके आसपास के इलाकों में दूध, किराने और सब्जियों सहित रोजमर्रा की दुकानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। आवश्यक चीजो की होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। जिन साइ्टस पर श्रमिक पहले से मौजूद हैं वहां निर्णाण कार्य में छूट रहेगी। बिजली, पानी, एलपीजी, अस्पताल और मेडिकल जैसी चीजें खुली रहेंगी।

बंगलूरू में आज रात से लॉकडाउन लागू, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

जबकि धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, मॉल, खेल परिसर, स्विमिंग पूल, बसें और टैक्सियां बंद रहेंगी। सोमवार को कर्नाटक में कोरोना वायरस के 2738 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 41581 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में सोमवार तक कोरोना वायरस से 757 लोगों की मौत हुई है। जबकि 16248 लोग ठीक हो गए हैं। देश में 9 लाख 6 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 23727 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Read More…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक की मौत पर बवाल, 12 घंटे बंद का ऐलान
LAC tension: सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की चौथी वार्ता आज

Share this story