Samachar Nama
×

JHUNJHUNU मुंबई से जयपुर दुरंताे सुपरफास्ट ट्रेन झुंझुनूं हाेकर हिसार तक जाएगी 17 अगस्त से चलेगी

EFDSF
जयपुर डेस्क !!!   मुंबई जयपुर दुरंताे काे अब सीकर-झुंझुनूं हाेकर हिसार तक चलाया जाएगा। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से मंगलवार व रविवार काे चलेगी।इसी प्रकार हिसार से मंगलवार व बुधवार काे चलेगी।  झुंझुनूं जिले के लोग मुंबई जाने के लिए जयपुर तक बसों से जाते हैं। इसके बाद ट्रेन से जाते हैं। 20 से 22 या किसी किसी ट्रेन में 24 घंटे भी लगते हैं।मुंबई से जयपुर तक चलने वाली दुरंतो ट्रेन का विस्तार सीकर-झुंझुनूं होते हुए हिसार तक किया गया है।  ट्रेन 17 अगस्त से सप्ताह में दाे दिन चलेगी।  ट्रेन रात काे 11 बजे मुंबर्ई से चलकर अगले दिन शाम काे हिसार पहुंचेगी। सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने रेलमंत्री से मिलकर दुरंताे काे जयपुर से सीकर- झुंझुनूं हाेकर हिसार तक चलाने की मांग की थी।  जयपुर से यह ट्रेन मुंबई का सफर 15 घंटे में पूरा करती है।

 टाइम - मुंबई सेंट्रल से रवानगी : रात 11 बजे। बड़ाैदा : सुबह 3.19 मिनट पर रतलाम : सुबह 7 बजे सवाई माधाेपुर : सुबह 11. 35 मिनट जयपुर : दाेपहर 1.55 मिनट सीकर : शाम 3. 45 मिनट झुंझुनूं : शाम 4. 40 मिनट लाेहारू : शाम 6 बजे सादुलपुर : शाम 6.55 मिनट हिसार : रात 8.35 मिनट

वापसी का टाइम- हिसार से रवाना : सुबह 10 बजे सादुलपुर : सुबह 11.15 मिनट लाेहारू : दाेपहर 12.55 मिनट झुंझुनूं : दाेपहर 1. 45 मिनट सीकर : दाेपहर 2.45 मिनट जयपुर : शाम 4.45 मिनट सवाईमाधाेपुर : शाम 6.35 मिनट रतलाम : रात 11.30 मिनट बड़ाैदा : सवेरे 3.8 मिनट मुंबई सेंट्रल : सवेरे 8 बजकर 20 मिनट

 सादुलपुर- जयपुर रविवार को भी - 15 से शुरू हाेने वाली सादुलपुर- जयपुर ट्रेन के संचालन में अांशिक फेरबदल किया गया है। इस ट्रेन में स्लीपर काेच भी लगाए जाएंगे। यह ट्रेन रविवार काे भी चलेगी।

  • यह रहेगा शिड्यूल
  1. जयपुर से चलेगी मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
  2. सादुलपुर से चलेगी साेमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
  3. सूरत और नागदा में नहीं रुकेगी दुरंताे

 शहराें के लिए जाने वाले शेखावाटी के लाेगाें काे इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिलेगा।  महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गुजरात में रहने वाले प्रवासी लाेगाें का सफर आसान हाेगा। इन राज्याें में बड़ी तादाद में प्रवासी लाेग रहते हैं।दुरंताे ट्रेन का गुजरात सूरत व मध्यप्रदेश के नागदा शहर में स्टाॅपेज नहीं रखा गया है।  अक्सर यहां आते जाते रहते हैं।  स्लीपर व जनरल काेच नहीं हैं।

Share this story

Tags