Samachar Nama
×

ये क्या खाना बनाया है? आगबबूला हुआ पति, कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी को मार डाला

s

झारखंड के गुमला जिले के नवटोली गांव में मंगलवार दोपहर एक भयानक घटना हुई। खाने को लेकर हुए मामूली झगड़े में एक पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी संदीप उरांव मंगलवार को अपनी पत्नी सरोज उरांव के साथ घर पर खाना खा रहा था। "तुमने क्या खाना बनाया है? मुझे नहीं खाना है" इस बात पर मामूली बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में संदीप उरांव ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपनी पत्नी के सिर और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के तुरंत बाद गांव में हंगामा मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी संदीप उरांव को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। गांव वालों ने तुरंत टोटो थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक सरोज उरांव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, संदीप उरांव कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था और उसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। पता चला कि संदीप और सरोज में अक्सर झगड़ा होता रहता था। सरोज उरांव ने अपने पहले पति की मौत के बाद करीब पांच साल पहले संदीप से दूसरी शादी की थी। दंपति का करीब तीन साल का एक बेटा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि मानसिक बीमारी और घरेलू तनाव के कारण यह भयानक घटना हुई। लड़की की हत्या से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this story

Tags