Samachar Nama
×

झारखंड में 2 दिन बाद बिगड़ने वाला है मौसम, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, जारी हुआ अलर्ट

v

झारखंड में मानसून के आगमन का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-तूफान के साथ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह स्थिति पांच जून तक रहेगी।

6 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

6 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान सबसे अधिक बोकारो में रहा। बोकारो में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Share this story

Tags