
मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर सूची दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 10 जून को पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। 10 से 13 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 11 से 13 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात हो सकता है। इसके बाद झारखंड में मानसून की बारिश हो सकती है। इस दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे अधिक गर्मी पलामू में देखी गयी। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गढ़वा में अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।