
झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आज से 6 जून तक भारी बारिश होगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। जबकि 10 और 11 जून को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही इस दौरान वज्रपात को लेकर येलो वार्निंग जारी की गई है। आज और कल यहां होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार आज 4 जिलों सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर सभी जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कल 7 जून को राज्य के लगभग आधे हिस्से में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में आज और कल दोनों दिन बारिश होगी। वज्रपात को लेकर येलो वार्निंग 9 जून को 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर पूरे राज्य में भारी बारिश होगी। इसके बाद 10 जून से 11 जून तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान गुमला में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।