बदलने वाला है झारखंड का मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान, वज्रपात और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मार्च के अंत तक कभी तेज धूप से बढ़ती गर्मी तो कभी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मौसम में ठंडक घोल रही है।
इन 11 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक अप्रैल तक राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 2 अप्रैल से मौसम एक बार फिर बदलेगा और राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बिजली गिरने की भी संभावना है।
इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 अप्रैल को मध्य एवं समीपवर्ती क्षेत्रों को छोड़कर दक्षिणी भागों यानि पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा एवं सरायकेला-खरसावां में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तथा कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। इन जिलों में यह स्थिति 4 अप्रैल तक बनी रहेगी।