Samachar Nama
×

दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
 

दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून के असर से पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली समेत कुछ मैदानी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले दो दिनों में मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से आगे बढ़कर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, प्री-मानसून बारिश ने दिल्ली को भिगो दिया है। तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम या रात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दो कम दबाव के क्षेत्र बने हैं। एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में और दूसरा गुजरात क्षेत्र में। इसके प्रभाव से आज और कल पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के गंगा के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आज और कल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान संभव है। तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तरी बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Share this story

Tags